भारतीय व्हिस्की जिसने स्कॉटलैंड को हरा दिया

“कोई बुरी व्हिस्की नहीं होती। बस कुछ व्हिस्की दूसरों जितनी अच्छी नहीं होतीं।” — रेमंड चैंडलर

बीस साल पहले, अगर आप एडिनबर्ग के किसी बार में ‘भारतीय सिंगल माल्ट व्हिस्की’ कहते तो लोग हँसते। 2004 में बेंगलुरु की एक व्हिस्की ‘अमृत फ्यूजन’ को दुनिया की तीसरी सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की का दर्जा मिला। 2024 तक भारतीय सिंगल माल्ट ने पहली बार भारत के अंदर स्कॉटिश सिंगल माल्ट को बिक्री में पछाड़ दिया। यह पूरी एक उद्योग की पहचान बदलने की कहानी है।
कंपनी जगत
Author

साात्विक रामन

Published

December 15, 2024